Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

संविधान और अर्थ व्यवस्था के लिए मोदी और योगी खतरा


संविधान और अर्थ व्यवस्था के लिए मोदी और योगी खतरा 


संविधान और अर्थ व्यवस्था के लिए मोदी और योगी खतरा 
राज्य सचिव सुधाकर यादव 
By. खान अहमद जावेद 
उत्तर प्रदेश जनपद गाजीपुर l 
जनपद गाजीपुर: के तहसील जमानिया में भाकपा-माले ने 26-27नवंबर को किसानों के दिल्ली मार्च व मजदूर संगठनों की राष्ट्र व्यापी हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया है।17-18नवंबर को भाकपा-माले राज्य कमेटी की बैठक जमानियां में संपन्न हुई।
बैठक में भाकपा माले राज्य सचिव कामरेड सुधाकर यादव, अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव व केंद्रीय कमेटी सदस्य ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा,खेग्रामस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीराम चौधरी, केंद्रीय कमेटी सदस्य व ऐपवा की प्रदेश अध्यक्ष कामरेड कृष्णा अधिकारी, गाजीपुर जिले के जिला सचिव रामप्यारे राम सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से राज्य कमेटी सदस्य बैठक में शामिल हुए। 
राज्य कमेटी ने बिहार विधान सभा चुनाव में भाकपा माले, वामदलों व महागठबंधन को दिये गये प्रभावी जीत के लिए बिहार की जनता को क्रांतिकारी अभिनंदन व धन्यवाद दिया है। 
राज्य कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए राज्य सचिव सुधाकर यादव ने कहा कि मोदी-योगी सरकार देश में संविधान, लोकतंत्र, संघीय ढांचे व अर्थ व्यवस्था के लिए खतरा पैदा कर दिया है। आज देश को जनसवालों पर बड़े आंदोलन की जरूरत है। भाकपा माले इसके लिए सचेत पहल बढ़ा रहा है। देश में चरम कृषि संकट, बेरोजगारी तथा भुखमरी के हालात हैं।हर मोर्चे पर नाकाम मोदी-योगी सरकार नफरत व सांप्रदायिक विभाजन करा रही है। यहां तक कि लोकतांत्रिक अधिकारों का बर्बर दमन कर रही है। भाकपा माले वाम-जनवादी ताकतों के माध्यम से इसको चुनौती देगी। 
कामरेड ईश्वरी कुशवाहा ने कहा कि यह कृषि कानूनों में बदलाव का ही परिणाम है जिसके कारण आज आलू-प्याज की जमाखोरी की छूट से ही इतना मंहगा है।पूरे प्रदेश किसानों से धान खरीद नहीं है। किसान औने-पौने दाम पर धान बेचने को मजबूर हैं। कामरेड श्रीराम चौधरी ने कहा कि आज प्रवासी मजदूर व गांव के गरीब मजदूर भुखमरी को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूरों को न्यूनतम दस हजार रुपए कोरोना अवधि का लाकडाउन भत्ता , मनरेगा में न्यूनतम तय मजदूरी दर सबको काम देकर ही मजदूरों को बचाया जा सकता है।खेग्रामस मजदूर हड़ताल में अपने सवालों के साथ पूरी ताकत से सफल बनायेगा। ऐपवा की प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा अधिकारी ने कहा कि योगी राज में बच्चियों, महिलाओं से बलात्कार, हत्या व उत्पीड़न की लगातार घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि अभियुक्तों का सरकार संरक्षण कर रही है। ऐपवा महिलाओं के सुरक्षा व सम्मान की लड़ाई के लिए आंदोलन करेगी।

Post a Comment

0 Comments