मोदी सरकार द्वारा किसान आंदोलन को कुचलने पर जनपद में किसानों का जमावड़ा
By खान अहमद जावेद
उत्तर प्रदेश जनपद गाजीपुर होगा ll
एक तरफ भारतीय राष्ट्रीय मीडिया जिसे लोग गोदी मीडिया कहते हैंl वहां सिर्फ इस बात की बहस हो रही है lकिसान आंदोलन सिर्फ पंजाब और हरियाणा में क्यों? पूरे भारत में क्यों नहीं? वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश का सबसे पिछड़ा जिला गाजीपुर में भी दिल्ली किसान कूच के समर्थन में और इस पर किए जा रहे मोदी-योगी-खट्टर सरकार के दमन के खिलाफ गाजीपुर के सरजू पाण्डेय पार्क में बामपंथी दलों के किसानसंगठनों ने धरना/सभा किया। सभा में वक्ताओं ने एक स्वर से दिल्ली बार्डर और हरियाणा में किसान आंदोलन पर किए जा रहे दमन की निंदा की और गिरफ्तार नेताओं को बिना शर्त रिहा करने की मांग की।
सभा को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि देश का किसान आज मोदी सरकार से आर- पार की लड़ाई लड़ रहा है। इस किसान आंदोलन में यह तय होना है कि देश की खेती पर अधिकार किसानों का होगा या यह कंपनियों के हवाले हो जायेगी। कुशवाहा ने कहा कि कारपोरेट परस्त मोदी सरकार देश के हर सार्वजनिक संस्थानों को अदानी अम्बानी को कौड़ी के मोल सौंप रही है। खेती का इतना बड़ा क्षेत्र, जिसपर बड़ी आबादी की जीविका निर्भर है, कोभी लूट और मुनाफे के लिए सरकार इन तीन किसान विरोधी काले कानूनों के जरिए कंपनियों के हवाले कर रही है। किसान संगठन सरकार की कुटिल चाल को समझ गए हैंl और इसीलिए करीब 500 किसान संगठन, अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के साथ मिलकर निर्णायक जंग छेड़ दिया है। उन्होंने कहा कि लड़ाई जितनी लंबी चले, जीत किसानों की होगी। पंजाब हरियाणा के किसानों के साथ पूर्वांचल और यूपी का किसान खड़ा है। श्री कुशवाहा ने गाज़ीपुर में सरकारी धान ख़रीद में हो रही भारी लूट रोकने की मांग की। अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश महासचिव और पूर्व विधायक राजेंद्र यादव ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि यह खेती को बर्वाद करने पर तुली है। पहले से ही खेती घाटे में चल रही है। किसान आत्म हत्या कर रहे है। अब इन काले कानूनों के जरिए खेती पूरी तरह कंपनियों के हवाले हो जायेगी। यह किसानों के अस्तित्व की लड़ाई है जिसे आज देश के किसान लड़ रहे हैं। सभा को जनार्दन राम, राज देव यादव, विजय बहादुर सिंह, गुलाब सिंह, का. राम अवध, राजेश बनवासी, योगेंद्र भारती, राम कृत एडवोकेट, योगेंद्र यादव और शत्रुघ्न भारती ने सम्बोधित किया।
अध्यक्षता मोती प्रधान और संचालन डॉ राम बदन सिंह ने किया। अंत में राष्ट्रपति को सम्बोधित चार सूत्री और जिलाधिकारी गाज़ीपुर को धान खरीद से संबंधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया।
0 Comments