देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार
मामले में 8 शहरों में मारे छापे
महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई ने राज्य के 8 शहरों में 12 स्थान पर छापे मारे।
अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि इन स्थानों में एसपी संजय पाटिल और डीसीपी राजू भुजबल के परिसर भी शामिल है।
छापों की यह कार्यवाही मुंबई पुणे अहमदनगर नासिक ठाड़े सोलापुर सांगली और उस्मानाबाद में की गयी।
पुणे और मुंबई में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पाटिल के परिसरों और अहमदनगर व मुंबई में भुजबल से जुड़े परिसरों पर भी अभियान के दौरान छापेमारी की गई।
यह अभियान मंगलवार रात समाप्त हुआ अन्य परिसर कथित बिचौलियों के हैं जिनके नाम जांच एजेंसी ने उजागर नहीं किए हैं।
सीबीआई ने देशमुख एवं अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून और आपराधिक साजिश से जुड़ी भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
मुंबई पुलिस आयुक्त पद से हटाए जाने के बाद परमवीर सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में आरोप लगाया था कि देशमुख ने सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाझे को शहर के बार एवं रेस्तरां से 100 करोड़ रुपए की वसूली करने को कहा था।
0 Comments