उत्तर प्रदेश रत्न सम्मान से नवाजे गए ब्रज भूषण दुबे व सोमनाथ यादव।
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित था सम्मान समारोह।
शासन के मंत्री व वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सम्मान
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समग्र विकास इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रज भूषण दुबे एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोमनाथ यादव को उत्तर प्रदेश महावीर सेना की तरफ से प्रदेश रत्न सम्मान से नवाजा गया।
उत्तर प्रदेश शासन के कानून मंत्री बृजेश पाठक पूर्व पुलिस महानिदेशक डॉ सूर्य कुमार शुक्ला एसटीएफ के अपर पुलिस महानिदेशक अमिताभ यस एवं सांसद अशोक बाजपेई ने दोनों सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मान पत्र पगड़ी वाला एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
यह कार्यक्रम राजधानी स्थित बांसमंडी चौराहे के पास होटल ग्रैंड कॉन्टिनेंटल के सभागार में आयोजित था।
महावीर सिन्हा के संरक्षक पूर्व डीजीपी डॉ शिवकुमार शुक्ला ने कहा कि स्वतंत्र पत्रकार के रूप में ब्रज भूषण दुबे ने जहां लोक हित से जुड़ी समस्याओं को बहुलता में न केवल उठाया बल्कि समाधान के प्रति भी तत्परता दिखाया यह प्रशंसनीय तथा अनुकरणीय है।
सांसद अशोक बाजपेई एवं अपर पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश ने कहा कि समाज में अच्छे कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करना चाहिए जिसके लिए सोमनाथ यादव जी बधाई के पात्र हैं जो मानव अधिकार पर्यावरण संरक्षण एवं शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगा रहे हैं।
बताते चलें वर्तमान में ब्रज भूषण दुबे का यूट्यूब चैनल 170 देश के लोग देख रहे हैं तथा चैनल के माध्यम से दुबे समाज हित से जुड़े हुए तमाम बिंदुओं को साहस पूर्वक पहल करते हुए उठा रहे हैं दोनों सामाजिक कार्यकर्ताओं के सम्मानित होने पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंभनाथ जयसवाल सनाउल्लाह सनेभाई संगठन के व्याख्याता गुल्लू सिंह यादव दिव्यांशु पांडे हनुमान बिंद वंशराज यादव हसन अब्दुल्ला मनोज तिवारी एवं मोहम्मद साद शेख आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया।
0 Comments