Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

पहुंचे समाजसेवी राजकुमार सिंह

आज 15 नवंबर को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा गाजीपुर के युवा जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार सिंह जमानिया ब्लॉक के पदाधिकारियों के साथ ग्राम सभा अभयईपुर पहुंचेl




 आज 15 नवंबर को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा गाजीपुर के युवा जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार सिंह जमानिया ब्लॉक के पदाधिकारियों के साथ ग्राम सभा अभयईपुर पहुंचे जहां पर ग्राम सभा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन किया जहां पर साथ में श्री युगल किशोर सिंह कांग्रेस नेता श्री उपेंद्र सिंह  शिवजी सिंह प्रबंधक राज किशोर सिंह डिग्री कॉलेज जमानिया श्री संसार सिंह आदि लोगों के साथ मिलकर खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए युवा जिला अध्यक्ष ने कहा कि कबड्डी हमारा राष्ट्रीय खेल है यह आज से ही नहीं पुराना इतिहास भी उलट कर देखेंगे तो कहीं ना कहीं यह कुश्ती और कबड्डी दोनों ही हमारी मिट्टी से जुड़ा हुआ हमारी पहचान को बताने वाला राष्ट्रीय खेल है यह गांव से मोहल्ले उसे गलियों से होते हुए जिला राज्य राष्ट्र व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी पहचान धीरे-धीरे बन चुकी है हमें गर्व है कि हम लोग इस मिट्टी से जुड़े हुए जा कबड्डी और  कुश्ती जो कि हमारे हिंदुस्तान की पैदाइश है आज इसी हिंदुस्तान की मिट्टी से यह खेल उत्पन्न हुए हैं इसके साथ  ही युवा जिला अध्यक्ष ने कहा कि खिलाड़ियों की  कोई जात कोई धर्म नहीं होता है अगर उसका कोई जाति और धर्म होता है तो उसका खेल और खेल ही हमें अनुशासन में रहना सिखाता है क्योंकि जिस खिलाड़ी के अंदर अनुशासन और खेल भावना नहीं है वह खिलाड़ी खिलाड़ी नहीं है और यह खिलाड़ी ही सबको बताने का काम करते हैं कि समाज में शांति सौहार्द सामाजिकता भाईचारा देश की संस्कृति संस्कार एवं राष्ट्र प्रेम इन्हीं सबसे देखने को मिलता है और हर एक व्यक्ति अपने जीवन काल में खिलाड़ी रहता है और आगे चल के किसी न किसी क्षेत्र में निकल कर वह अपना अपने परिवार का गांव का जिले का प्रदेश का और राष्ट्र का नाम रोशन करता है और धन्यवाद देना चाहता हूं यहां के आयोजक मंडल का जिन्होंने  कबड्डी जैसी जिला स्तरीय प्रतियोगिता कराने का कार्य किया ! 





इस मौके पर बबलू सिंह प्रधान अभयईपुर अनिल सिंह पूर्व प्रधान मोहन यादव प्रधान प्रतिनिधि गायघाट श्री पुष्पेंद्र सिंह प्रबंधक शारदा शिक्षा निकेतन अभयईपुर  श्री सच्चिदानंद सिंह राम सिंह बलवीर सिंह विकास सिंह जितेंद्र सिंह नयन प्रताप सिंह  विराज सिंह विवेक सिंह दीपू सिंह ब्लॉक प्रभारी अमरिंदर सिंह ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ब्लॉक उपाध्यक्ष सुधीर सिंह ब्लॉक उपाध्यक्ष शुभम सिंह श्री रविशंकर सिंह आलोक रंजन राठौर अभिजीत सिंह दीपक सिंह जितेंद्र सिंह बलबीर सिंह दिव्यांश सिंह अभय सिंह हैप्पी सिंह कल्लू सिंह अमित सिंह आदि मौके पर मौजूद रहेl



 अमित गुप्ता की रिपोर्ट

9839893208

Post a Comment

0 Comments