Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय केवट रामधनी बिन्द की अध्यक्षता में एवं प्रधान

 राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय केवट रामधनी बिन्द की अध्यक्षता में एवं प्रधान 


प्रेसनोट 

------------



भारतीय मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय केवट रामधनी बिन्द की अध्यक्षता में एवं प्रधान राष्ट्रीय महासचिव केवट राम जतन राम बिंद ने दिनांक 11 नवंबर 2020 को जनपद चंदौली के कमालपुर कस्बा में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे के विस्तार के लिए जनपद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक किया। बैठक में उपस्थित जिले के संगठन के सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर से भानु प्रताप बिन्द जिला

अध्यक्ष के पद पर चुनाव किया। जनपद के विधानसभा इकाई का एक सप्ताह के अन्दर विस्तारित करने का निर्देश जिला अध्यक्ष को दिया गया। 

          सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को पार्टी के विभिन्न सुझाव एवं निर्देशों से भी अवगत कराया गया। पार्टी के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता ने पार्टी में अपना विश्वास जताते हुए पूर्ण मनोयोग एवं सत्य निष्ठा के साथ निष्पक्ष रूप में काम करने का संकल्प लिया। पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का एक अलग से शिविर आयोजन करने का भी निर्णय लिया गया है जिसे बहुत ही जल्द आयोजित किया जाएगा। 

   भारतीय मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय केवट रामधनी बिंद जी के जन्मदिन पर जनपद के पदाधिकारियों के मांग पर माह दिसंबर में जनपद चंदौली में भव्य जनसभा का आयोजन किया जाएगा। 

     


केवट राम जतन राम बिंद, 

प्रधान राष्ट्रीय महासचिव, 

भारतीय मानव समाज पार्टी



  अमित गुप्ता की रिपोर्ट

9839893208

Post a Comment

0 Comments