कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री बनाम दिग्विजय सिंह की सर्द जंग से कांग्रेस को नुकसान!!
By,जावेद बिन अली
मध्यप्रदेश भोपाल ll
आज भारत की जनता पर जो भी जुल्म हो रहा हैl इसकी मुख्य जिम्मेवार पार्टी कांग्रेस है l गरीब जनता की उम्मीदों को ऐसा तोड़ा जाता हैl जो पूरी दुनिया में कहीं इसका उदाहरण नहीं मिलेगा l जीत के बात कहीं और चला जाएगा सत्ताधारी पार्टी मैं तो कुछ नहीं होगाl
विगत कुछ दिनों से सोशल मीडिया के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नाम से एक पत्र घूम रहा हैl दिग्विजय सिंह के नाम से यह पत्र कमलनाथ जी ने लिए लिखा है। कमलनाथ जी ने दिग्विजय सिंह के लिए बहुत सारी बातों का जिक्र किया है।
वायरल पत्र के बारे में कमलनाथ को सामने आकर बताना चाहिए कि पत्र सच है lकांग्रेश पार्टी के लिए बहुत बड़ी विडंबना है। पत्र में जो कुछ भी बातें लिखी गई हैं उससे लगता तो यही है कि कमलनाथ अपनी नाकामी का ठीकरा दिग्विजय सिंह पर फोड़ना चाहते हैं क्योंकि सब जानते हैं कि कमलनाथ अपने 15 महीने के शासनकाल में पूर्णत: असफल साबित हुए हैंll और अपनी सरकार को भी नही बचा पाए। अपने अहम और ओहदे में चूर कमलनाथ ने प्रदेश में कांग्रेस का बंटाढार कर दिया।
लगता है 28 सीटों पर उपचुनाव के परिणामों का अंदेशा भी उन्हें लग गया है। आम चर्चा के अनुसार 28 में से केवल 03 सीटें ही कांग्रेस को मिलने वाली हैं। स्वाभाविक था कि वह इसका ठीकरा किसी न किसी पर जरूर फोड़ते। लेकिन किसी को यह अंदेशा नही था कि वह दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साध सकते हैं। सब जानते हैं कि दिग्विजय सिंह ही ऐसे व्यथक्ति थे जिन्होंने से शुरू से ही कमलनाथ सरकार को बचाए रखने में भूमिका निभाई थी।
चर्चा यह भी है कि पिछले कुछ महीनों से देखा जा रहा है कि उन्होंने दिग्विजय सिंह से दूरी सी बना ली है। यहां तक कि उपचुनाव में भी उन्हें ज्यादा तवज्जो् नही दी। प्रचार से दूर रखा। अपनी रणनीति का हिस्सा नही बनाया। यही कुछ ऐसे उदाहरण हैं जिससे लगता है कि दोनों के बीच कुछ ठीक नही चल रहा है।
पत्र के अनुसार कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह पर आरोप लगाया है कि मतिभ्रम और स्वुयं पर मोहित होने के कारण आप जमीनी हकीकत को पहचान नही पाए। मतलब साफ है कि कमलनाथ बताना चाहते हैं कि मध्प्र देश में आज कांग्रेस की जो स्थिति हुई है या हो रही है उसके जिम्मेदार दिग्विजय सिंह हैं।
निश्चित तौर पर इस पत्र की सच्चाई पर विश्वांस करें तो यह बहुत ही चिंताजनक है कि कमलनाथ के कारण आज कांग्रेस की आपसी अंतर्कलह सामने आने लगी है। यदि उन्हें दिग्विजय सिंह से कोई शिकायत या शंका थी तो वह आपस में बैठकर मामले को सुलझा लेते। इस तरह पत्राचार करने की क्या जरूरत थी। कमलनाथ जी इस तरह की पहल न आपके लिए ठीक है और न ही पार्टी के लिएl कांग्रेसी केंद्रीय पार्टी को इस पर तो वजह दे कर मतभेद को मिटाना चाहिएl नहीं तो कांग्रेस की और बुरे दिन आने वाले हैंl
0 Comments