Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

महिला कांस्टेबल ने अपने पति व रिटायर्ड ससुर पर लगाया छेड़खानी का आरोप

 यूपी के बदायूं में एक महिला कांस्टेबल ने अपने ही कांस्टेबल पति और रिटायर्ड सीओ ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं महिला का आरोप है कि उसका पति उसे छोड़कर दूसरी महिला के साथ रहता है।

बदायूं में एक महिला कांस्टेबल ने अपने ही कांस्टेबल पति और रिटायर्ड सीओ ससुर पर गंभीर आरोप लगाए महिला का आरोप है कि उसका पति उसे छोड़कर दूसरी महिला के साथ रहता है महिला का आरोप है कि पति की गैरमौजूदगी में उसका ससुर उस पर गलत नजर रखता है कई बार अश्लील हरकतें भी कर चुका है महिला कांस्टेबल ने अपने रिटायर्ड सीओ ससुर पर गंभीर आरोप लगाकर एसएसपी से शिकायत की एसएसपी ने थाना पुलिस को मामले की जांच का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिए सिविल लाइंस पुलिस ने रिटायर्ड ससुर एवं उनके बेटे के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया है ।

मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र से जुड़ा है पुलिस लाइंस में रहने वाली महिला कांस्टेबल ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि वह पुलिस विभाग में महिला आरक्षी पद पर तैनात है उसके पति कांस्टेबल शिवेंद्र सिंह एसपी देहात के हमरा वही ससुर शिवराज सिंह पुलिस विभाग से सीओ के पद से सेवानिवृत्ति हुए हैं उसके दो बच्चे हैं जो कि उसके ही साथ रहते हैं।

आपको बता दें कि महिला का आरोप है कि पति शिवेंद्र सिंह 4 साल से एक अन्य महिला के साथ किराए के मकान में रह रहा है वह जब भी पति से मिलती है तो वह उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करता है।

ससुर शिवराज सिंह रिटायर्ड होने के बाद से ही उसके साथ सरकारी आवास में रह रहे हैं आरोप है कि ससुर की शह पर उसका पति दूसरी महिला के साथ रह रहा है पति के जाने के बाद उसके ससुर उस पर गलत नजर रखते हैं उसने ससुर की हरकतों का विरोध किया तो उन्होंने समाज में बदनाम करने की धमकी दी उसके जेवर लेकर पैतृक गांव चकाथल अलीगढ़ चले गए ।

महिला कांस्टेबल ने अपने पति व ससुर से जान माल का खतरा बताते हुए एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने कांस्टेबल पति सुरेंद्र सिंह व उसके पिता रिटायर्ड सीओ शिवराज सिंह पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

सिविल लाइंस इंस्पेक्टर गौरव ईसाई ने बताया एसएसपी के आदेश पर महिला आरक्षी की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।


Post a Comment

0 Comments