भागीदारी संकल्प मोर्चा के मुख्य अगुआ माननीय बाबू सिंह कुशवाहा, पूर्व कैबिनेट मंत्री/ राष्ट्रीय अध्यक्ष जन अधिकार पार्टी
के साथ भारतीय मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय केवट रामधनी बिंद ने आज 30-10 -2020 को जनपद देवरिया के विधानसभा क्षेत्र देवरिया सदर के उप निर्वाचन के संबंध में देवरिया के रामलीला मैदान में चुनावी जनसभा में समाज को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछड़े शोषित वंचित गरीब मजदूरों एवं किसानों के रोजी रोटी नौकरी हक अधिकार न्याय एवं विभिन्न आवश्यकताओं की पूर्ति भाजपा की सरकार में बढ़ती हुई महंगाई तथा बेरोजगारी से समाज में त्राहि-त्राहि मच गया है। समाज बहुत बड़ी संख्या में भूखमरी का शिकार बन रहा है। समाज में बढ़ती हुई बेरोजगारी के कारण आज समाज के शिक्षित बेरोजगार बच्चे नौकरी के अभाव में बेकार बनकर रह गया है जिन्हें रोजी रोटी के लिए नौकरी की आवश्यकता है। सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की बहाली भी कर्मचारियों के हित में मिलनी चाहिए। भाजपा की सरकार को समाज के कष्ट से कुछ भी लेना देना नहीं प्रतीत होता है। उत्तर प्रदेश की सरकार में शासक नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है। पिछड़े समाज, शोषित वंचित गरीब किसान केवट बिंद कश्यप निषाद माझी मल्लाह कुशवाहा शाक्य प्रजापति विश्वकर्मा चौहान राजभर विभिन्न जातियों पर अत्याचार जैसी घटनायें बढ़ती जा रही है और सत्ता मुक दर्शक बनी हुयी है। भागीदारी संकल्प मोर्चा द्वारा विधानसभा क्षेत्र सदर देवरिया के प्रत्याशी श्री अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सिंह को चुनाव चिन्ह बल्ला पर अपना मत देकर अधिक से अधिक मतों से जिताने का आवाहन चुनावी जनसभा में किया गया।
केवट राम जतन राम बिन्द,
अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश,
भारतीय मानव समाज पार्टी
अमित गुप्ता की रिपोर्ट
9839893208
0 Comments