Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

धुवां एवं राख की वजह से गांव व क्षेत्र के लोग परेशान






 प्रेस विज्ञप्ति


आज दिनांक- 15/12/2020 अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा गाजीपुर के युवा जिलाध्यक्ष श्री राजकुमार सिंह जी के नेतृत्व में संगठन एवं फत्तेहउल्लाहपुर के ग्राम के आस पास के लोगों द्वारा सुखवीर सिंह ऑवला, जसवीर सिंह ऑवला का पुतला फूंका गया तथा मुख्य मंत्री एवं राज्य पाल से सम्बंधित एक पत्रक जिलाधिकारी गाजीपुर को सौपा गया इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष श्री राजकुमार सिंह जी ने बताया कि जनपद के ग्रामसभा फत्तेउल्लाहपुर में स्थित सुखवीर एग्रो एनर्जी लि0 से निकलने वाले धुयें व राख की वजह से कारखाने से 10 कि0मी0 क्षेत्रफल में प्रदुषण के कारण लोगों का जीवन अस्थ-व्यस्थ हो चुका है, इसकी वजह से तो कई लोगों की ऑखों की रोशनी जा चुकी है एवं सांस लेने की वजह से लोगों के फेफड़े तक खराब हो चुके है। इसकी वजह से लोगों को दवा पे काफी पैसा खर्च करना पड़ रहा है। कई लोगों का स्वास्थ खराब होने की वजह से मृत्यु भी हो चुकी है। आस-पास के गॉव के किसान जो कि सब्जी की खेती बड़ी पैमाने पर करते है, लेकिन धुयें में राख उड़ने की वजह से खेती चौपट हो चुकी है, किसान की लागत भी नही आ पा रही है। जिससे किसान काफी आहत है और तो और कारखाने में निकलने वाली राख को रोड के किनारे जहॉ तहॉ अपनी मन माफिक उसको फेक दिया जाता है। और जब भी हवाये चलती है वह राख उड़ करके लोगों की सेहत खराब करती है। निकलने वाली धुये की राख की वजह से लोगों को घर के अन्दर रहना, खाना, सोना, उठना- बठना भी दुर्लभ हो चुका है। इससे पूर्व में भी कई बार स्थानीय लोगों द्वारा एवं समाजिक संस्थाओं द्वारा आवाज उठाई गई, लेकिन कारखाने का मालिक जिसका नाम सुखवीर सिंह ऑवला, जसवीर सिंह ऑवला और तीसरे भाई रामसिंह ऑवला जो पंजाब में कांग्रेस के विधायक है तथा कांग्रेस के पूर्व मुख्य मंत्री सुखवीर सिंह से तालुक रखते है। वह लोग काफी रसूख वाले है। जिसकी वजह से लोगों की आवाज दबा दी जाती है। लेकिन अब यह चीज बर्दाश से बाहर हो चुकी है। क्योंकि इस प्रदूषण की वजह से आने वाली पीढ़ियों के ऊपर भी खतरा मण्डरा रहा है। 

अतः सारे मामले की गम्भीरता को संज्ञान में लेते हुये तत्काल कार्यवाही करते हुये, या तो उस फैक्ट्री को बन्द किया जाय या फिर उस प्रदूषण से कैसे मुक्ती मिले उसका समाधान किया जाय अगर ऐसा नही हुआ तो संगठन के कार्यकर्ता एवं स्थानीय किसान नौजवान एवं आमजन 02 जनवरी 2021 को फत्तेउल्लाहपुर, गाजीपुर हाईवे जामकर धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सारी की सारी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी। 

प्रमुख मॉगे

1- सुखवीर एग्रो एनर्जी लि0 से निकलने वाले धुये व राख से प्रदुषण मुक्त किया जाय।

2- जनपद के अन्दर बाजरे, दलहन, तेलहन की सरकारी खरीद प्रारम्भ कराई जाय। इस मौके पर बृजेश सिंह शेरू सुमित सिंह नीलेश सिंह मनोज सिंह प्रत्याशी जिला पंचायत शुभम सिंह शिवम सिंह सौरभ सिंह मिथिलेश सिंह तकदीर सिंह पुष्कर सिंह हैप्पी सिंह हर्ष सिंह दिव्यांश सिंह अभय सिंह रघु सिंह अंकित सिंह सुंदरम सिंह शुभम सिंह सुदामा  बिंद रघु राम राज  एवं ग्राम सभा के आसपास के किसान शामिल रहे

 अमित कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

9839893208

Post a Comment

0 Comments