Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

भागीदारी संकल्प मोर्चा का विघटन। भागीदारी संकल्प मोर्चा के

 




प्रेसनोट

भागीदारी संकल्प मोर्चा का विघटन।
          भागीदारी संकल्प मोर्चा के समस्त राष्ट्रीय अध्यक्ष की बैठक दिनांक 5 जनवरी 2021 को जन अधिकार पार्टी के कार्यालय लखनऊ में आयोजित की गई,  जिसमें भारतीय मानव समाज पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव केवट रामजतन राम बिंद ने प्रतिभाग करने के लिए गया था। बैठक में केवट निषाद बिंद कश्यप लोधी तुरहा बेलदार, इत्यादि समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले केवट रामजतन राम बिंद की पार्टी भारतीय मानव समाज पार्टी को भागीदारी संकल्प मोर्चा के मुखिया माननीय ओम प्रकाश राजभर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा हक अधिकार एवं सम्मान नहीं दिया गया बल्कि माननीय ओमप्रकाश राजभर जी द्वारा सभा कक्ष से बाहर जाने को बार बार कहा गया ,  जिससे समाज हित में आहत होकर भारतीय मानव समाज पार्टी केवट निषाद बिंद कश्यप लोधी तुरहा बैगा, बेलदार इत्यादि समाज के हित में भागीदारी संकल्प मोर्चा से अपने को अलग करती है। 
        भागीदारी संकल्प मोर्चा में समाज की पिछड़ी जातियों की छोटी-छोटी पार्टियों को मिलाकर जातिगत गुलामी के तौर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चेहरा दिखाकर जातिगत आधार पर समाज का वोट लेकर समाज के साथ धोखा की साजिश की जा रही है। माननीय ओमप्रकाश राजभर जी की तानाशाही धोखाधड़ी एवं अपमान भारतीय मानव समाज पार्टी कदापि बर्दाश्त नहीं करेगी।
       भारतीय मानव समाज पार्टी का निर्माण समाज हित के लिए किया गया है जिसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष दृढ़संकल्पित है।
       भारतीय मानव समाज पार्टी अपने बलबूते पर अपने मिशन पर चलते हुए केवट निषाद बिंद कश्यप लोधी माझी मल्लाह बैगा तुरहा बेलदार इत्यादि के समाज हित में अपने हक अधिकार एवं न्याय पाने की लड़ाई के लिए संघर्ष करेगी । 
       अभी हाल में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अपने बलबूते पर दमदारी के साथ सभी सीटों पर अपना प्रत्याशी लड़ाएगी और वर्ष 2022 में यूपी के 403 विधानसभा सीटों पर पूरी तैयारी के साथ एवं जिम्मेदारी के साथ अपना प्रत्याशी खड़ा कर और चुनाव में जीत हासिल कर विधानसभा में अपनी भागीदारी करेगी। 
केवट राम जतन राम बिंद, 
प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव,
भारतीय मानव समाज पार्टी।

Post a Comment

0 Comments