साहू चौपाल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के सुल्तानपुर आगमन पर स्वागत
सुलतानपुर उत्तर प्रदेश साहू चौपाल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश कुमार साहू के आज सुलतानपुर प्रथम आगमन पर राष्ट्रीय सदस्य सत्य प्रकाश साहू सहित जिला साहू चौपाल के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत अभिनंदन किया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राजेश कुमार साहू ने सुल्तानपुर में कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि भविष्य में साहू चौपाल की योजनाओं को विस्तार देकर समाज के उत्थान व विकास के लिए काम करना हैं। किंतु इससे पहले साहू समाज की जनगणना कार्य में तेजी लाना होगा। उन्होंने समाज के सभी लोगों खास कर युवाओं का आह्वान किया कि वह समाज के विकास में भागीदार बनें, जिससे हमारी आने वाली पीढी के रास्ते सरल हो जाये।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सदस्य सत्य प्रकाश साहू, प्रांतीय सचिव सुरेश कुमार साहू, बनारस से गोपाल प्रसाद गुप्ता एडवोकेट प्रांतीय सचिव जनकल्याणकारी और जौनपुर साहू चौपाल के पदाधिकारी अखिल साहू, सहित जिले के जिलाध्यक्ष देवी दयाल साहू, जिला संयुक्त सचिव श्री गंगा सागर साहू, जिला प्रवक्ता मयंक राठौर, कोषाध्यक्ष सोहन लाल, साहू कैरियर चौपाल प्रभारी रवि शंकर गुप्ता, विनीत, राम तीर्थ, आलोक रंजन, महिला प्रभारी साहू चौपाल अध्यक्ष श्रीमती रूमा साहू,सतीश साहू आदि ने भाग लिया और अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में साहू चौपाल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को साहू चौपाल सुलतानपुर के पदाधिकारियों एवं राष्ट्रीय सदस्य सत्य प्रकाश साहू ने अंग वस्त्रम् और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तरफ सभी पदाधिकारियों को मोमेंटम स्मृति चिन्ह दिया गया।
सत्य प्रकाश साहू
प्रदेश मीडिया प्रभारी
अमित गुप्ता की रिपोर्ट
9839893208
ताजा खबरों के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा युटुब चैनल भी है यूट्यूब में लिखें सच न्यूज जागो
0 Comments